नोबेल पुरस्कार एवं भारत के नोबेल पुरस्कार विजेता – List of Indian Nobel laureates

Nobel laureates

Last Updated on January 1, 2025 by Sonal

नोबेल पुरस्कार एवं भारत के नोबेल पुरस्कार विजेता – List of Indian Nobel laureates

ऐल्फ्रेड बर्नार्ड नोबेल (Nobel, Alfred Bernhard, 1833-1896), स्वीडन निवासी रसायनज्ञ तथा इंजीनियर थे। इनके पिता रूस की सरकार के लिए खेती के औजारों के सिवाय अग्न्यास्त्र, सुरंगें (mines) और तारपीडो के निर्माण के कार्य करते थे । ऐल्फ्रेड को सन् 1850 में अध्ययन के लिए संयुक्त राष्ट्र अमरीका भेजा गया किंतु वहां ये केवल एक वर्ष ही रह सके। रूस से स्वीडन वापस आने पर वे अपने पिता के कारखाने में विस्फोटकों के विशेषकर नाइट्रोग्लिसरिन के अध्ययन में लग गए।

नोबेल फाउंडेशन द्वारा स्वीडन के वैज्ञानिक अल्फ्रेड नोबेल की याद में वर्ष 1901 में शुरू किया गया यह शांति, साहित्य, भौतिकी, रसायन, चिकित्सा विज्ञान और अर्थशास्त्र के क्षेत्र में विश्व का सर्वोच्च पुरस्कार है। इस पुरस्कार के रूप में प्रशस्ति-पत्र के साथ 10 लाख डालर की राशि प्रदान की जाती है। अल्फ्रेड नोबेल ने कुल 355 आविष्कार किए जिनमें १८६७ में किया गया डायनामाइट का आविष्कार भी था। नोबेल को डायनामाइट तथा इस तरह के विज्ञान के अनेक आविष्कारों की विध्वंसक शक्ति की बखूबी समझ थी। साथ ही विकास के लिए निरंतर नए अनुसंधान की जरूरत का भी भरपूर अहसास था। दिसंबर १८९६ में मृत्यु के पूर्व अपनी विपुल संपत्ति का एक बड़ा हिस्सा उन्होंने एक ट्रस्ट के लिए सुरक्षित रख दिया।

उनकी इच्छा थी कि इस पैसे के ब्याज से हर साल उन लोगों को सम्मानित किया जाए जिनका काम मानव जाति के लिए सबसे कल्याणकारी पाया जाए। स्वीडिश बैंक में जमा इसी राशि के ब्याज से नोबेल फाउंडेशन द्वारा हर वर्ष शांति, साहित्य, भौतिकी, रसायन, चिकित्सा विज्ञान और अर्थशास्त्र में सर्वोत्कृष्ट योगदान के लिए यह पुरस्कार दिया जाता है। नोबेल फ़ाउंडेशन की स्थापना 29 जून 1900 को हुई तथा 1901 से नोबेल पुरस्कार दिया जाने लगा। अर्थशास्त्र के क्षेत्र में नोबेल पुरस्कार की शुरुआत 1968 से की गई। पहला नोबेल शांति पुरस्कार 1901 में रेड क्रॉस के संस्थापक हेनरी ड्युनेंट और फ़्रेंच पीस सोसाइटी के संस्थापक अध्यक्ष फ्रेडरिक पैसी को संयुक्त रूप से दिया गया।

भारत के नोबेल पुरस्कार विजेता में भारतीय नोबेल पुरस्कार विजेता का नाम है। नोबेल पुरस्कार नोबेल फैडरेशन के द्वारा स्वीडन के वैज्ञानिक अल्फ्रेड नोबेल की याद में दिया जाता है। जो शांति, साहित्य, भौतिकी, चिकित्सा विज्ञान, अर्थशास्त्र, रसायन के क्षेत्र में दिया जाता है।

भारत के नोबेल पुरस्कार विजेता :

वह पुरस्कार प्राप्तकर्ता जो कि भारत के नागरिक है और साथ ही पुरस्कार हेतु भारत का प्रतिनिधित्व किया है।

वर्षविजेता के नाम क्षेत्र
1913रवीन्द्रनाथ टैगोरसाहित्य
1930सी. वी. रमनभौतिक विज्ञान
1998अमर्त्य सेनअर्थशास्त्र
2014कैलाश सत्यार्थीशांति
भारत के नोबेल पुरस्कार विजेता

भारत गणराज्य के नागरिक

निम्नलिखित नोबेल पुरस्कार विजेता हैं जो उस समय भारत गणराज्य के नागरिक थे जब उन्हें नोबेल से सम्मानित किया गया था।

वर्षविजेता के नाम क्षेत्र
1979टेरेसा बोजाक्सीहु, एम.सी. (मदर टेरेसा)शांति
1998अमर्त्य सेनअर्थशास्त्र
2014कैलाश सत्यार्थीशांति
भारत गणराज्य के नागरिक

भारतीय मूल के प्रवासी नागरिक

वह पुरस्कार प्राप्तकर्ता जो कि भारत में जन्मे है और भारतीय मूल के है, लेकिन पुरस्कार हेतु उन्होंने किसी अन्य देश का प्रतिनिधित्व किया है।

वर्षविजेता के नाम क्षेत्र
1968हरगोविन्द खुराना (संयुक्त राज्य)चिकित्सा
1983सुब्रह्मण्यन् चन्द्रशेखर (संयुक्त राज्य)भौतिकी
2009वेंकटरामन रामकृष्णन (यूनाइटेड किंगडम / संयुक्त राज्य)रसायन विज्ञान
2019अभिजीत बनर्जी (संयुक्त राज्य)अर्थशास्त्र
भारतीय मूल के प्रवासी नागरिक

भारत में बसे नोबेल पुरस्कार विजेता :

वह पुरस्कार प्राप्तकर्ता जो कि भारत के नागरिक नहीं है किसी अन्य देश में जन्मे है, लेकिन वर्तमान में भारत में निवास करते है।

वर्षविजेता के नाम क्षेत्र
1989१४वें दलाई लामा (भारत)शान्ति
भारत में बसे नोबेल पुरस्कार विजेता

विदेशी मूल के भारतीय नोबेल पुरस्कार विजेता

वह पुरस्कार प्राप्तकर्ता जो न तो भारत के नागरिक है और न ही उन्होंने पुरस्कार हेतु भारत का प्रतिनिधित्व किया, लेकिन केवल उनका जन्म भारत मे हुआ है।

वर्षविजेता के नाम क्षेत्र
1989१४वें दलाई लामाशान्ति
1902रोनाल्ड रॉस (यूनाइटेड किंगडम)चिकित्सा
1907रुडयार्ड किपलिंगयूनाइटेड किंगडम
विदेशी मूल के भारतीय नोबेल पुरस्कार विजेता

यह भी पढ़ें

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *