Last Updated on March 29, 2024 by Sonal
भारत के राष्ट्रपति, भारत गणराज्य के कार्यपालक अध्यक्ष होते हैं। संघ के सभी कार्यपालक कार्य उनके नाम से किये जाते हैं। अनुच्छेद 53 के अनुसार संघ की कार्यपालक शक्ति उनमें निहित हैं। वह भारतीय सशस्त्र सेनाओं का सर्वोच्च सेनानायक भी हैं। सभी प्रकार के आपातकाल लगाने व हटाने वाला, युद्ध/शांति की घोषणा करने वाला होता है। वह देश के प्रथम नागरिक हैं। भारतीय राष्ट्रपति का भारतीय नागरिक होना आवश्यक है। भारत के राष्ट्रपति देश का राष्ट्राध्यक्ष और भारत का प्रथम नागरिक है। राष्ट्रपति के पास भारतीय सशस्त्र सेना की भी सर्वोच्च कमान है। भारत का राष्ट्रपति लोक सभा, राज्यसभा और विधानसभा के निर्वाचित सदस्यों द्वारा चुना जाता है। भारत के राष्ट्रपति का कार्यकाल 5 वर्षों का होता है। भारत की स्वतंत्रता से अबतक 13 राष्ट्रपति हो चुके है। भारत के राष्ट्रपति पद की स्थापना भारतीय संविधान के द्वारा की गयी है। इन 13 राष्ट्रपतियों के अलावा 3 कार्यवाहक राष्ट्रपति भी हुए हैं जो पदस्थ राष्ट्रपति की मृत्यु के बाद बनाये गए है। भारत के प्रथम राष्ट्रपति डॉ॰ राजेंद्र प्रसाद थे।
राष्ट्रपति का चुनाव
भारत के राष्ट्रपति का चुनाव अनुच्छेद 55 के अनुसार आनुपातिक प्रतिनिधित्व प्रणाली के एकल संक्रमणीय मत पद्धति के द्वारा होता है। राष्ट्रपति को भारत के संसद के दोनो सदनों (लोक सभा और राज्य सभा) तथा साथ ही राज्य विधायिकाओं (विधान सभाओं) के निर्वाचित सदस्यों द्वारा पाँच वर्ष की अवधि के लिए चुना जाता है। वोट आवंटित करने के लिए एक फार्मूला इस्तेमाल किया गया है ताकि हर राज्य की जनसंख्या और उस राज्य से विधानसभा के सदस्यों द्वारा वोट डालने की संख्या के बीच एक अनुपात रहे और राज्य विधानसभाओं के सदस्यों और राष्ट्रीय सांसदों के बीच एक समानुपात बनी रहे। अगर किसी उम्मीदवार को बहुमत प्राप्त नहीं होती है तो एक स्थापित प्रणाली है जिससे हारने वाले उम्मीदवारों को प्रतियोगिता से हटा दिया जाता है और उनको मिले वोट अन्य उम्मीदवारों को तबतक हस्तांतरित होता है, जब तक किसी एक को बहुमत नहीं मिलता।
राष्ट्रपति के नाम – कार्यकाल
राष्ट्रपति के नाम |
राष्ट्रपति का कार्यकाल |
| श्री राम नाथ कोविन्द (जन्म – 1945) | जुलाई 25, 2017 से अब तक |
| श्री प्रणब मुखर्जी (जन्म – 1935) | जुलाई 25, 2012 – जुलाई 25, 2017 |
| श्रीमती प्रतिभा देवीसिंह पाटिल (जन्म – 1934) | जुलाई 25, 2007 – जुलाई 25, 2012 |
| डॉ. ए.पी.जे. अब्दुल कलाम (1931-2015) | जुलाई 25, 2002 – जुलाई 25, 2007 |
| के. आर. नारायणन (1920 – 2005) | जुलाई 25, 1997 – जुलाई 25, 2002 |
| डॉ. शंकर दयाल शर्मा (1918 – 1999) | जुलाई 25, 1992 – जुलाई 25, 1997 |
| आर. वेंकटरमण (1910 – 2009) | जुलाई 25, 1987 – जुलाई 25, 1992 |
| ज्ञानी जैल सिंह (1916 – 1994) | जुलाई 25, 1982 – जुलाई 25, 1987 |
| नीलम संजीव रेड्डी (1913 – 1996) | जुलाई 25, 1977 – जुलाई 25, 1982 |
| बी.डी. जत्ती (1913 – 2002)(कार्यवाहक) | फरवरी 11, 1977 – जुलाई 25, 1977 |
| फखरुद्दीन अली अहमद (1905 – 1977) | अगस्त 24, 1974 – फरवरी 11, 1977 |
| वराहगिरि वेंकटगिरि (1884 – 1980) | अगस्त 24, 1969 – अगस्त 24, 1974 |
| न्यायमूर्ति मोहम्मद हिदायतुल्लाह (1905 – 1992)(कार्यवाहक) | जुलाई 20, 1969 – अगस्त 24, 1969 |
| वराहगिरि वेंकटगिरि (1884 – 1980)(कार्यवाहक) | मई 03, 1969 – जुलाई 20, 1969 |
| डॉ. जाकिर हुसैन (1897 – 1969) | मई 13, 1967 – मई 03, 1969 |
| डॉ सर्वपल्ली राधाकृष्णन (1888-1975) | मई 13, 1962 – मई 13, 1967 |
| डॉ. राजेंद्र प्रसाद (1884 – 1963) | जनवरी 26, 1950 – मई 13, 1962 |




