Last Updated on August 3, 2020 by Gov Hindi Jobs
जुलाई 2020 सामान्य ज्ञान – General knowledge July 2020 Part VI
- दुबई स्थित एक भारतीय लड़की समृद्धि कालिया ने तीन मिनट के भीतर एक छोटे से बॉक्स में 100 योग आसन करने का विश्व रिकॉर्ड तोड़ दिया है।
- प्रोफेसर ऋषिकेश टी कृष्णन ने आईआईएम-, बेंगलुरू के निदेशक के तौर पर पदभार संभाल लिया, उन्होंने प्रोफेसर जी रघुराम का स्थान लिया है जो सेवानिवृत्त हो गए हैं।
- इस साल मई की तुलना में, कृषि और ग्रामीण श्रमिकों के लिये जून महीने में खुदरा मुद्रास्फीति नरम होकर क्रमश: 7.16 प्रतिशत और 7 प्रतिशत रही, श्रम मंत्रालय ने एक बयान में यह जानकारी दी।
- ऑटो कलपुर्जे बनाने वाली कंपनी स्टील स्ट्रिप्स व्हील्स को अमेरिका के कैरावैन ट्रेलर बाजार से 1.45 लाख से अधिक पहियों के लिए 15 लाख डॉलर (करीब 11.25 करोड़ रुपये) के ऑर्डर मिले हैं।
- गूगल ने ओरेकल के अनुभवी मितेश अग्रवाल को गूगल क्लाउड इंडिया के लिए ग्राहक इंजीनियरिंग के निदेशक के रूप में नियुक्त करने की घोषणा की।
- एसबीआई जनरल इंश्योरेंस कंपनी लिमिटेड ने प्रकाश चंद्र कांडपाल को अपना नया मुख्य कार्यकारी अधिकारी और प्रबंध निदेशक नियुक्त किया है।
- बेंगलुरु स्थिति भारतीय प्रंबंधन संस्थान के वित्त एवं लेखा संकाय के प्रोफेसर आर नारायणस्वामी राष्ट्रीय वित्तीय रिपोर्टिंग प्राधिकरण (एनएफआरए) के तकनीकी सलाहकार समिति के प्रमुख नियुक्त किए गए हैं।
- करूर वैश्य बैंक ने रमेश बाबू को प्रबंध निदेशक और मुख्य कार्यकारी अधिकारी के रूप में नियुक्त किया है।
- कोरोना वायरस महामारी के कारण लगभग छह महीने निलंबन के बाद 15 सितंबर को कोपा लाइबरटेडोरेस दोबारा शुरू होगी ।
- भारत के एंटी टैंक गाइडेड मिसाइल “ध्रुवस्त्र” उड़ान का परीक्षण हाल ही में ओडिशा के एकीकृत परीक्षण रेंज (आईटीआर) में सफलतापूर्वक आयोजित किया गया।
- डेटा विनिमय के लिए केंद्रीय प्रत्यक्ष कर बोर्ड (सीबीडीटी) और केंद्रीय अप्रत्यक्ष कर और सीमा शुल्क (सीबीआईसी) दोनों संगठनों के बीच एक समझौता ज्ञापन पर हस्ताक्षर किए गए।
- फोर्ब्स के अनुसार, रिलायंस इंडस्ट्रीज के अध्यक्ष मुकेश अंबानी 74.6 बिलियन डॉलर के साथ दुनिया के पांचवें सबसे अमीर व्यक्ति बन गए हैं।
आप सभी केन्द्र सरकार नौकरियां और राज्य सरकार नौकरी के जानकारी यहाँ देख सकते है।


