पदों की सूची
Last Updated on दिसम्बर 11, 2024 by Sonal
15 December History – भारत और विश्व 15 दिसम्बर का इतिहास प्रमुख घटनाएँ
15 दिसंबर ग्रेगोरी कैलंडर के अनुसार वर्ष का 349वॉ (लीप वर्ष मे 350 वॉ) दिन है। साल में अभी और 16 दिन बाकी है। दिसंबर ग्रेगोरियन कैलेंडर के हिसाब से वर्ष का बारहवां और आखिरी महीना है। यह उन सात ग्रेगोरी महीनो में से एक है जिनमे 31 दिन होते हैं। दिसंबर माह में उत्तरी गोलार्द्ध में दिन के सबसे कम और दक्षिणी गोलार्द्ध में सबसे अधिक घंटे होते हैं। दिसंबर और सितम्बर सप्ताह के एक ही दिन से शुरू होते हैं। इतिहास के पन्नों में 15 दिसम्बर के दिन कई घटनाएं दर्ज हैं, जिनमें ये प्रमुख हैं। जानिए 15 दिसम्बर को भारतीय इतिहास और विश्व इतिहास में क्या हुआ। आईये जानते हैं 15 दिसम्बर की ऐसी ही कुछ महत्त्वपूर्ण घटनाएँ जिन्हे जानकर आपका सामान्य ज्ञान बढ़ेगा। एकत्रित तथ्य ऐसे होंगे जैसे : आज के दिन जन्मे चर्चित व्यक्ति, प्रसिद्ध व्यक्तियों के निधन, युद्ध संधि, किसी देश के आजादी, नई तकनिकी का अविष्कार, सत्ता का बदलना, महत्वपूर्ण राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय दिवस इत्यादि। 15 December Indian World History Today Special Day in Hindi।
15 दिसम्बर की प्रमुख घटनाएँ
500 – 1960
533 – टिकामेरोन की लड़ाई – वैंडल किंग जेलिमर और रोमन जनरल बेलिसरियस की सेना।
1256 – एक मंगोल योद्धा हुलागु खान ने ईरान में अलमत के गढ़ पर कब्जा कर लिया और नष्ट कर दिया। मंगोलों ने पूर्वोत्तर एशिया में आगे बढ़ना शुरू कर दिया।
1582 – स्पेनिश नीदरलैंड, डेनमार्क और नॉर्वे ने ग्रेगोरियन कैलेंडर अपनाया।
1749 – छत्रपति शिवाजी के पोते शाहू की मौत हुई।
1791 – अमेरिकी नागरिकों के अधिकारों को मान्यता देते हुए वर्जीनिया विधानमंडल द्वारा एक कानून बनाया गया।
1794 – फ्रांस में क्रांतिकारी ट्रिब्यूनल को समाप्त कर दिया गया।
1803 – ईस्ट इंडिया कंपनी ने उड़ीसा (अब ओडिशा) पर कब्जा किया।
1836 – वाशिंगटन डीसी में अमेरिकी पेटेंट कार्यालय की इमारत जल गई और हजारों पेटेंट नष्ट हो गए।
1903 – इतालवी-अमेरिकी फूड कार्ट विक्रेता इटालो मार्चियोनी को आइसक्रीम कोन बनाने की मशीन का आविष्कार करने के लिए अमेरिकी पेटेंट प्राप्त हुआ।
1911 – बनारस हिन्दू युनिवर्सिटी सोसाइटी की स्थापना हुई।
1911 – नई दिल्ली की आधारशिला सम्राट जॉर्ज पंचम ने रखी।
1916 – प्रथम विश्व युद्ध के दौरान वेरदून में हुए लड़ाई में फ्रांसने जर्मनी को हराया।
1917 – मॉल्डोवा गणराज्य ने रूस से स्वतंत्र होने की घोषणा की।
1945 – द्वितीय विश्व युद्ध – जनरल डगलस मैकआर्थर ने कार्यकारी आदेश द्वारा जापान में राज्य धर्म के रूप में शिंटो की मान्यता को रद्द कर दिया।
1953 – भारत की एस विजयलक्ष्मी पंडित संयुक्त राष्ट्र महासभा के आठवें सत्र की प्रथम महिला अध्यक्ष चुनी गई।
1960 – नेपाल के राजा महेंद्र ने देश के संविधान को निलंबित कर दिया, संसद को भंग कर दिया, कैबिनेट को बर्खास्त कर दिया और प्रत्यक्ष शासन लागू कर दिया।
1961 – 1999
1961 – एडॉल्फ ऐकमैन को 15 साल जेल की सजा सुनाई गई। आरोपों में यहूदी सिर काटना, मानवता के खिलाफ अपराध और अवैध संगठनों में सदस्यता आदि शामिल हैं।
1965 – बांग्लादेश में गंगा नदी के तट पर आये चक्रवात में 15,000 लोगों की मौत हुई।
1970 – वेनेरा -7 सोवियत अंतरिक्ष यान सफलतापूर्वक शुक्र पर उतरा। यह पृथ्वी को छोड़कर किसी अन्य ग्रह पर उतरने वाला पहला अंतरिक्ष यान था।
1976 – न्यूजीलैंड से स्वतंत्र हुआ समोआ संयुक्त राष्ट्र का सदस्य बना।
1991 – जाने माने फिल्म निर्माता सत्यजीत रे सिनेमा जगत् में उनकी उपलब्धियों के लिए स्पेशल ऑस्कर से नवाजा गया।
1993 – जेनेवा में गैट (व्यापार एवं तटकर पर आम अहमति) विश्व व्यापार समझौते पर 126 देशों द्वारा हस्ताक्षर।
1945 – द्वितीय विश्व युद्ध: जनरल डगलस मैकआर्थर ने शिंटो धर्म को जापान का राज्य धर्म घोषित किया।
1994 – इंटरनेट ब्राउज़र का पहला संस्करण नेटस्केप नेविगेटर प्रकाशित हुआ।
1994 – पलाऊ संयुक्त राष्ट्र में शामिल हुआ।
1995 – यूरोपीय यूनीयन के नेताओं में समग्र एकीकृत यूरोप की मुद्रा यूरो के लिए सहमति|
1997 – संयुक्त राष्ट्र महासभा द्वारा किसी सार्वजनिक स्थान, वाहन या दफ़्तर पर उग्रवादियों द्वारा किये जाने वाले विस्फोटों को ग़ैर क़ानूनी घोषित किये जाने का प्रस्ताव पारित।
1997 – जेनेट रोसेनबर्ग जगन गुयाना की राष्ट्रपति चुनी गईं, जो दक्षिण अमेरिका की पहली महिला राष्ट्रपति और गुयाना की पहली श्वेत राष्ट्रपति बनीं।
1997 – अरुंधति रॉय को उनके उपन्यास ‘द गॉड आॅफ स्मॉल थिंग्स’ के लिए ब्रिटेन के सबसे प्रतिष्ठित साहित्यिक पुरस्कार ‘बुकर पुरस्कार’ से नवाजा गया।
1998 – बैंकॉक में एशियाई खेलों में भारत ने लगातार तीसरी बार स्वर्ण पदक जीता।
2000 – 2018
2000 – चेरनोबिल रिएक्टर सदा के लिए बंद।
2001 – इटली में पीसा की झुकी मीनार को 11 साल बंद रहने के बाद दोबारा खोला गया।
2003 – भूटान सरकार ने अपने यहाँ सक्रिय भारतीय अलगाववादियों के विरुद्ध कार्रवाई शुरू की।
2005 – ईराक में नयी सरकार के गठन के लिए मतदान सम्पन्न।
2007 – पाकिस्तान में आपातकालीन नागरिक क़ानून लागू।
2008 – केन्द्रीय मंत्रिमण्डल ने आतंकवादी वारदात से निपटने के लिए राष्ट्रीय जाँच एजेंसी के गठन के प्रस्ताव को मंज़ूरी दी।
2010 – ऑस्ट्रेलिया के क्रिसमस द्वीप के पास 90 शरणार्थियों को ले जा रहे एक नाव के दुर्घटनाग्रस्त होने से 48 लोगों की मौत हुई।
2014 – सिडनी के एक कैफे में एक व्यक्ति हारुण मोनिस ने लोगों को 16 घंटे तक बंधक बनाया। पुलिस कार्रवाई में मोनिस के अलावा दो अन्य भी मारे गये।
2018 – को गुजरात के वडोदरा जिले में देश के पहले और विश्व के तीसरे रेल विश्वविद्यालय की स्थापना की गई।
2021
- प्रशंसित भारतीय वास्तुकार बालकृष्ण दोशी को ‘रॉयल गोल्ड मेडल 2022’ प्रदान किया जाएगा, जो वास्तुकला के लिए दुनिया के सर्वोच्च सम्मानों में से एक है, रॉयल इंस्टीट्यूट ऑफ ब्रिटिश आर्किटेक्ट्स (आरआईबीए) ने यह घोषणा की।
- दिल्ली के बल्लेबाज यश धुल संयुक्त अरब अमीरात (यूएई) में 23 दिसंबर से शुरू होने वाले अंडर-19 एशिया कप में भारत की 20 सदस्यीय टीम की अगुवाई करेंगे, भारतीय क्रिकेट बोर्ड (बीसीसीआई) ने यह घोषणा की।
- रिजर्व बैंक ने जीवन बीमा निगम (एलआईसी) को इंडसइंड बैंक में करीब 10 प्रतिशत तक हिस्सेदारी बढ़ाने की मंजूरी दे दी है।
- विश्व बैंक समूह ने अपशिष्ट प्रबंधन और पर्यावरण सेवा कंपनी रामकी एनविरो इंजीनियर्स लि. (आरईईएल) पर 20 महीने के प्रतिबंध की घोषणा की है, प्रतिबंध भारत में औद्योगिक प्रदूषण प्रबंधन परियोजना के लिए क्षमता निर्माण के तहत “काम में धोखाधड़ी के तरीके” के सिलसिले में लगाया गया है।
- मध्य प्रदेश सरकार ने भोपाल और इंदौर में पुलिस आयुक्त प्रणाली लागू कर दी है।
- भारत की सबसे बड़ी दूरसंचार सेवा प्रदाता कंपनी रिलायंस जियो को सीडीपी की 2021 वैश्विक रेटिंग में सबसे ऊंची ‘ए-‘ रेटिंग मिली है, जो कि सीडीपी की सर्वोच्च रेटिंग है, गैर-लाभकारी संस्था सीडीपी पर्यावरणीय प्रभावों से निपटने के तरीकों को लेकर कंपनियों की रेटिंग करती है।
- स्विटजरलैंड की ब्रोकरेज फर्म क्रेडिट सुइस ने उम्मीद जतायी है कि भारतीय अर्थव्यवस्था में गतिविधियां आश्चर्यजनक रूप से सकारात्मक रहेंगी और अगले वित्त वर्ष में आर्थिक वृद्धि दर 9 प्रतिशत रहने की संभावना है।
- उज्बेकिस्तान के ताशकंद में राष्ट्रमंडल भारोत्तोलन चैंपियनशिप में एस. बिद्यारानी देवी ने महिलाओं के 55 किलोग्राम भारवर्ग में रजत पदक जीता।
- भारत की झिली डालाबेहेरा ने उजबेकिस्तान के ताशकंद में राष्ट्रमंडल भारोत्तोलन चैम्पियनशिप में महिलाओं के 49 किलोग्राम वर्ग में स्वर्ण पदक जीत लिया है।
नवीनतम नौकरी/Latest Post
- अर्थशास्त्र के सामान्य ज्ञान के प्रश्न – Economics GK Question Answer – V
- अर्थशास्त्र के सामान्य ज्ञान के प्रश्न – Economics GK Question Answer – IV
- अर्थशास्त्र के सामान्य ज्ञान के प्रश्न – Economics GK Question Answer – III
- अर्थशास्त्र के सामान्य ज्ञान के प्रश्न – Economics GK Question Answer – II
- अर्थशास्त्र के सामान्य ज्ञान के प्रश्न – Economics GK Question Answer
15 दिसम्बर को जन्मे व्यक्ति
37 – नीरो, रोमन सम्राट
687 – संत सर्जियस प्रथम पोप बने।
1242 – प्रिंस मुनेताका, जापानी शोगुन।
1903 – स्वामी स्वरूपानंद, रत्नागिरी के पास पावास गांव के गुरु।
1905 – इरावती कर्वे, साहित्य अकादमी और महाराष्ट्र सरकार पुरस्कार विजेता मानवविज्ञानी, समाजशास्त्री और शिक्षक।
1932 – टी.एन. शेषन, भारत के मुख्य चुनाव आयुक्त।
1933 – बापु – भारतीय प्रसिद्ध हास्य कलाकार एवम निर्देशक्।
1935 – उषा मंगेशकर, भारतीय पार्श्व गायिका और संगीतकार
1976 – बाईचुंग भूटिया – भारत के प्रसिद्ध फ़ुटबॉलखिलाड़ियों में से एक हैं।
1988 – गीता फोगाट- भारतीय महिला पहलवान
1992 – पियूष कमल, भारतीय कंप्यूटर इंजिनियर
15 दिसम्बर को हुए निधन
1025 – तुलसी द्वितीय, बीजान्टिन सम्राट
1072 – फारस (ईरान) में तुर्की के राजा अल्प अरस्लान।
1263 – हाकोन चतुर्थ, नॉर्वे के राजा
1749 – छत्रपति शाहू महाराज
1950 – सरदार वल्लभ भाई पटेल – भारत के स्वतन्त्रता संग्राम सेनानी एवं स्वतन्त्र भारत के प्रथम गृह मंत्री
1952 – पोट्टि श्रीरामुलु – गाँधी जी के अनुयायी स्वतन्त्रता सेनानी थे।
1985 – शिवसागर रामगुलाम – मॉरिशस के गवर्नर थे।
2000 – गौर किशोर घोष – कुशल पत्रकार तथा लेखक।
15 दिसम्बर अवसर एवं उत्सव
हवाई सुरक्षा दिवस (सप्ताह)
दिसम्बर राष्ट्रीय और अंतर्राष्ट्रीय तिथियाँ सूची
दिसम्बर महीने के महत्वपूर्ण राष्ट्रीय और अंतर्राष्ट्रीय दिनों और तारीखों की सूची नीचे दी गई है:
| दिसंबर के महत्वपूर्ण दिन तिथि और विशेषता के साथ | |
| तिथि | विशेषता |
| 1 दिसंबर | विश्व एड्स दिवस |
| 2 दिसंबर | राष्ट्रीय प्रदूषण नियंत्रण दिवस |
| 2 दिसंबर | गुलामी उन्मूलन के लिए अंतर्राष्ट्रीय दिवस |
| 3 दिसंबर | विश्व विकलांग दिवस |
| 4 दिसंबर | भारतीय नौसेना दिवस |
| 5 दिसंबर | अंतर्राष्ट्रीय स्वयंसेवक दिवस |
| 5 दिसंबर | विश्व मृदा दिवस |
| 7 दिसंबर | सशस्त्र सेना झंडा दिवस |
| 7 दिसंबर | अंतर्राष्ट्रीय नागरिक उड्डयन दिवस |
| 9 दिसंबर | अंतर्राष्ट्रीय भ्रष्टाचार विरोधी दिवस |
| 10 दिसंबर | मानव अधिकार दिवस |
| 11 दिसंबर | अंतर्राष्ट्रीय पर्वतीय दिवस |
| 14 दिसंबर | राष्ट्रीय ऊर्जा संरक्षण दिवस |
| 16 दिसंबर | विजय दिवस |
| 18 दिसंबर | भारत में अल्पसंख्यक अधिकार दिवस |
| 18 दिसंबर | अंतर्राष्ट्रीय प्रवासी दिवस |
| 19 दिसंबर | गोवा का मुक्ति दिवस |
| 20 दिसंबर | अंतर्राष्ट्रीय मानव एकजुटता दिवस |
| 22 दिसंबर | राष्ट्रीय गणित दिवस |
| 23 दिसंबर | किसान दिवस |
| 24 दिसंबर | राष्ट्रीय उपभोक्ता अधिकार दिवस |
| 25 दिसंबर | क्रिसमस का दिन |
| 25 दिसंबर | सुशासन दिवस (भारत) |
| 31 दिसंबर | नववर्ष की पूर्वसंध्या |




