8 दिसम्बर भारत और विश्व का इतिहास प्रमुख घटनाएँ – 8 December History

08 December History

Last Updated on December 7, 2025 by Sonal

8 December History-भारत और विश्व 08 दिसम्बर का इतिहास प्रमुख घटनाएँ

8 दिसम्बर ग्रेगोरी कैलंडर के अनुसार वर्ष का 342वॉ दिन है। साल में अभी और 24 दिन बाकी है। दिसंबर ग्रेगोरियन कैलेंडर के हिसाब से वर्ष का बारहवां और आखिरी महीना है। यह उन सात ग्रेगोरी महीनो में से एक है जिनमे 31 दिन होते हैं। दिसंबर माह में उत्तरी गोलार्द्ध में दिन के सबसे कम और दक्षिणी गोलार्द्ध में सबसे अधिक घंटे होते हैं। दिसंबर और सितम्बर सप्ताह के एक ही दिन से शुरू होते हैं। इतिहास के पन्‍नों में 08 दिसम्बर के दिन कई घटनाएं दर्ज हैं, जिनमें ये प्रमुख हैं। जानिए 08 दिसम्बर को भारतीय इतिहास और विश्व इतिहास में क्या हुआ। आईये जानते हैं 08 दिसम्बर की ऐसी ही कुछ महत्त्वपूर्ण घटनाएँ जिन्हे जानकर आपका सामान्य ज्ञान बढ़ेगा। एकत्रित तथ्य ऐसे होंगे जैसे : आज के दिन जन्मे चर्चित व्यक्ति, प्रसिद्ध व्यक्तियों के निधन, युद्ध संधि, किसी देश के आजादी, नई तकनिकी का अविष्कार, सत्ता का बदलना, महत्वपूर्ण राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय दिवस इत्यादि। 8 December Indian World History Today Special Day in Hindi।

08 दिसम्बर की प्रमुख घटनाएँ

1800 – 1999

1863 – चिली की राजधानी सेंटियागो स्थित जेसूइट गिरजाघर में आग लगने से ढाई हजार लोगों की मौत।

1875 – देश के महान उदारवादी नेताओं में शुमार तेज बहादुर सप्रू का अलीगढ़ में जन्म।

1881 – यूरोपीय देश आस्ट्रिया की राजधानी विएना में थियेटर में आग लगने से 800 से ज्यादा लोगों की मौत।

1914 – प्रथम विश्व युद्ध – फ़ॉकलैंड द्वीप समूह की लड़ाई – कैसरिया मरीन ने एडमिरल ग्राफ मैक्सिमिलियन वॉन स्पीगल की कमान के तहत ब्रिटिश नौसेना पर आक्रमण किया।

1923 – जर्मनी और अमेरिका के बीच मित्रता संधि पर हस्ताक्षर किए गये।

1941 – द्वितीय विश्व युद्ध-पॅसिफिक युद्ध: अमेरिकी कांग्रेस ने पर्ल हार्बर पर जापान के पहले हमले के जवाब में जापान के खिलाफ युद्ध की घोषणा की।

1941 – वितीय विश्व युद्ध-पॅसिफिक युद्ध: एक दिन पहले पर्ल हार्बर पर जापानी हमले के बाद चीन ने संयुक्त राज्य अमेरिका का समर्थन करने के लिए जापान पर युद्ध की घोषणा की।

1941 – द्वितीय विश्व युद्ध – हांगकांग की लड़ाई – पिछले दिन पर्ल हार्बर पर हमले के आठ घंटे बाद, जापान ने हांगकांग के ब्रिटिश उपनिवेश पर आक्रमण किया।

1956 – आस्ट्रेलिया के मेलबर्न शहर में सोलहवें ओलंपिक खेल का समापन।

1966 – ग्रीक नौका हेराक्लिओन तूफान में डूब गई। 200 मारे गए।

1967 – पहले पनडुब्बी आईएनएस कालवरी को सेना में शामिल किया गया।

1976 – अमेरिका ने नेवादा में परमाणु परीक्षण किया।

1980 – मार्क चैपमैन ने न्यूयॉर्क में डकोटा बिल्डिंग के बाहर जॉन लेनन की हत्या कर दी।

1987 – अमेरिका के राष्ट्रपति रोनाल्ड रीगन और सोवियत नेता मिखाइल गोर्बोचोब ने परमाणु हथियारों में कटौती की संधि पर हस्ताक्षर किए।

1991 – रूस, बेलारूस और यूक्रेन के नेताओं ने सोवियत संघ को भंग किया और स्वतंत्र राज्यों के राष्ट्रमंडल की स्थापना की।

1995 – चीन द्वारा विवादास्पद रूप से 6 वर्षीय बालक झेनकेन नोरबू की पंचेन लामा के अवतार के रूप में ताजपोशी एवं मान्यता।

1998 – पूर्व लेफ़्टिनेंट कर्नल ह्यूगो शावेज वेनेजुएला के नये राष्ट्रपति बने।

1998 – ओलंपिक के इतिहास में पहली बार महिला आइस हॉकी शामिल गया था। फिनलैंड ने पहले मुकाबले में स्वीडन को 6-0 से हराया।

2000 – 2007

2000 – ब्रिटेन और रूस के बीच रक्षा समझौता सम्पन्न, फ़्रांसके वैज्ञानिकों ने अल्जाईमर का नया उपचार ‘गोलनेटमाइन’ खोजा।

2000 – युगांडा में खतरनाक इबोला वायरस के पीड़ितों की संख्या 400 के पार पहुंची जिसमें 160 लोगों की मौत हो गयी।

2002 – भारत की पारम्परिक जैव सम्पदा नीम, हल्दी और जामुन के बाद गौमूत्र को संयुक्त राज्य अमेरिका ने पेटेंट किया।

2002 – पूर्वी नेपाल नक्सलियों ने बम से हमला कर एक बस को उड़ा दिया जिसमें पांच व्यक्ति मारे गए और 30 से ज्यादा घायल हो गए।

2003 – निलम्बन की अवधि बढ़ाये जाने के बाद जिम्बाब्वे ने राष्ट्रकुल से अपने को अलग करने की घोषणा की।

2003 – वसुन्धरा राजे सिंधिया राजस्थान के मुख्यमंत्री पद पर आसीन

2003 – उमा भारती मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री पद पर आसीन

2004 – पाकिस्तान ने 700 कि.मी. की दूरी तक मार करने वाली शाहीन-1 मिसाइल का सफल परीक्षण किया।

2005 – रेड क्रॉस और रेड क्रीसेंट सोसाइटी ने सफ़ेद पृष्ठभूमि में हीरे के आकार के एक लाल क्रिस्टल को नये अतिरिक्त चिह्न के रूप में कार किया।

2007 – अमेरिका के नेतृत्व वाली गठबन्धन सेना और नाटो की सेनाओं ने दक्षिणी अफ़ग़ानिस्तान के मूसा कला ज़िले में तालिबानी आतंकवादियों पर हमले किये।

2010 – अमेरिका की एयरोस्पेस कंपनी स्पेसएक्स ने अपना यान अंतरिक्ष में भेजा। ऐसा करने वाली वह दुनिया की पहली निजी कंपनी बनी। यह यान कक्षा में सफलतापूर्वक छोड़ा गया और अपनी कार्य अवधि पूरी करने के बाद वापस लौट आया।

2021

  • प्रधान मंत्री नरेंद्र मोदी ने वीडियो कॉन्फ्रेंस के माध्यम से इनफिनिटी फोरम, फिन-टेक पर एक विचारशील नेतृत्वकारी मंच का उद्घाटन किया।
  • केंद्रीय सूचना एवं प्रसारण मंत्री अनुराग सिंह ठाकुर तथा उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने दूरदर्शन केंद्र गोरखपुर के अर्थ स्टेशन का उद्घाटन किया।
  • अंतरराष्ट्रीय मुद्रा कोष (आईएमएफ) की मुख्य अर्थशास्त्री गीता गोपीनाथ को पदोन्नत कर संगठन का प्रथम उप प्रबंध निदेशक (एफडीएमडी) बनाया जा रहा है।
  • महिला टेनिस एसोसि‍एशन (डब्‍ल्‍यूटीए) ने चीन की टेनिस खिलाड़ी पेंग शुआई के मुद्दे को लेकर चीन में सभी महिला टेनिस टूर्नामेंट को तत्‍काल निलंबित करने की घोषणा की है।
  • असम के मुख्यमंत्री हेमंत बिस्व सरमा ने कहा कि राज्य सरकार टाटा ट्रस्ट के अध्यक्ष रतन टाटा को राज्य में कैंसर के इलाज की सुविधाओं के निर्माण में उनके योगदान के लिए अपना सर्वोच्च नागरिक सम्मान ‘असम बैभव’ प्रदान करेगी।
  • युवा आलराउंडर कासिम अकरम अगले साल वेस्टइंडीज में होने वाले आईसीसी अंडर-19 विश्व कप में पाकिस्तान की अगुआई करेंगे।
  • बिहार की शॉटगन शूटर श्रेयशी सिंह ने राष्ट्रीय चैंपियनशिप में अपना दूसरा महिला ट्रैप खिताब जीता।
  • फिल्मफेयर ओटीटी अवॉर्ड्स के लिए सबसे ज्यादा नामांकन हासिल करने वालों में हंसल मेहता निर्देशित ‘स्कैम 1992: द हर्षद मेहता स्टोरी’ अव्वल रही।

08 दिसम्बर को जन्मे व्यक्ति

65 – होरेस, रोमन कवि।

1542 – मैरी स्टुअर्ट, स्कॉट्स की मैरी क्वीन, स्कॉटलैंड की रानी।

1708 – फ्रांसिस प्रथम, पवित्र रोमन सम्राट

1861 – चार्ल्स लेस्ली, अंग्रेजी क्रिकेटर

1721 – बालाजी बाजीराव – मराठा साम्राज्य का प्रसिद्ध पेशवा।

1875 – तेज बहादुर सप्रू – महान् उदारवादी नेता का अलीगढ़।

1877 – नारायण शास्त्री मराठे – प्रसिद्ध मराठी विद्वान।

1897 – बालकृष्ण शर्मा नवीन – हिन्दी जगत् के कवि, गद्यकार और अद्वितीय वक्ता।

1900 – उदय शंकर – भारत के प्रसिद्ध शास्त्रीय नृत्य के नर्तक, नृत्य निर्देशक और और बैले निर्माता।

1914 – एर्नी तोशाक, ऑस्ट्रेलियाई क्रिकेटर

1917 – इयान जॉनसन, ऑस्ट्रेलियाई क्रिकेटर

1922 – जॉर्ज फुलर्टन, दक्षिण अफ्रीकी क्रिकेटर

1927 – प्रकाश सिंह बादल – पंजाब के वर्तमान मुख्यमंत्री हैं।

1935 – धर्मेन्द्र – भारतीय अभिनेता

1936 – पीटर पारफिट, अंग्रेजी क्रिकेटर

1936 – बस्टर फेरर, दक्षिण अफ्रीकी क्रिकेटर

1946 – शर्मिला टैगोर – भारतीय अभिनेत्री

1967 – मेल्ट वैन शूर, नामीबिया के क्रिकेटर।

08 दिसम्बर को हुए निधन

899 – कुरिन्थ का अर्नोल्ड।

1626 – जॉन डेविस, ब्रिटिश कवि

1632 – फेलिप वैन लैंसबर्ग, फ्लेमिश खगोलशास्त्री।

1947 – भाई परमानन्द – भारतीय स्वतंत्रता संग्राम के महान् क्रांतिकारी

1963 – सरित धनराजता थाईलैंड के प्रधानमंत्री बने।

1978 – गोल्डा मायर, इज़राइल की चौथी प्रधानमन्त्री (जन्म १८९८)

2015 – रमाशंकर यादव ‘विद्रोही’ – जवाहरलाल नेहरू विश्वविद्यालय में विद्यार्थियों के बीच लोकप्रिय रहे जनकवि थे।

अवसर एवं उत्सव

दक्षिण एशियाई क्षेत्रीय संगठन दिवस

अखिल भारतीय हस्तशिल्प सप्ताह (08-14 दिसम्बर)

छात्र दिवस (स्टुडेंस्की प्राज़निक) – बुल्गारिया।

मातृ दिवस – पनामा.

संविधान दिवस – रोमानिया।

दिसम्बर 2025 राष्ट्रीय और अंतर्राष्ट्रीय तिथियाँ सूची

दिसम्बर महीने के महत्वपूर्ण राष्ट्रीय और अंतर्राष्ट्रीय दिनों और तारीखों की सूची नीचे दी गई है:

दिसंबर के महत्वपूर्ण दिन तिथि और विशेषता के साथ
तिथिविशेषता
1 दिसंबरविश्व एड्स दिवस
2 दिसंबरराष्ट्रीय प्रदूषण नियंत्रण दिवस
2 दिसंबरगुलामी उन्मूलन के लिए अंतर्राष्ट्रीय दिवस
3 दिसंबरविश्व विकलांग दिवस
4 दिसंबरभारतीय नौसेना दिवस
5 दिसंबरअंतर्राष्ट्रीय स्वयंसेवक दिवस
5 दिसंबरविश्व मृदा दिवस
7 दिसंबरसशस्त्र सेना झंडा दिवस
7 दिसंबरअंतर्राष्ट्रीय नागरिक उड्डयन दिवस
9 दिसंबरअंतर्राष्ट्रीय भ्रष्टाचार विरोधी दिवस
10 दिसंबरमानव अधिकार दिवस
11 दिसंबरअंतर्राष्ट्रीय पर्वतीय दिवस
14 दिसंबरराष्ट्रीय ऊर्जा संरक्षण दिवस
16 दिसंबरविजय दिवस
18 दिसंबरभारत में अल्पसंख्यक अधिकार दिवस
18 दिसंबरअंतर्राष्ट्रीय प्रवासी दिवस
19 दिसंबरगोवा का मुक्ति दिवस
20 दिसंबरअंतर्राष्ट्रीय मानव एकजुटता दिवस
22 दिसंबरराष्ट्रीय गणित दिवस
23 दिसंबरकिसान दिवस
24 दिसंबरराष्ट्रीय उपभोक्ता अधिकार दिवस
25 दिसंबरक्रिसमस का दिन
25 दिसंबरसुशासन दिवस (भारत)
31 दिसंबरनववर्ष की पूर्वसंध्या
राष्ट्रीय और अंतर्राष्ट्रीय तिथियाँ सूची

सम्बंधित जनकारी (Related)

1 दिसम्बर11 दिसम्बर21 दिसम्बर
2 दिसम्बर12 दिसम्बर22 दिसम्बर
3 दिसम्बर13 दिसम्बर23 दिसम्बर
4 दिसम्बर14 दिसम्बर24 दिसम्बर
5 दिसम्बर15 दिसम्बर25 दिसम्बर
6 दिसम्बर16 दिसम्बर26 दिसम्बर
7 दिसम्बर17 दिसम्बर27 दिसम्बर
8 दिसम्बर18 दिसम्बर28 दिसम्बर
9 दिसम्बर19 दिसम्बर29 दिसम्बर
10 दिसम्बर20 दिसम्बर30 दिसम्बर
31 दिसम्बर––
भारत और विश्व 1 दिसम्बर– 31 दिसम्बर का इतिहास प्रमुख घटनाएँ

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *