पदों की सूची
Last Updated on अप्रैल 2, 2025 by Sonal
8 अप्रैल ग्रेगोरी कैलंडर के अनुसार वर्ष का 98वां (लीप वर्ष में 99वां) दिन है। साल में अभी 267 दिन और बाकी है। आईये जानते हैं 8 अप्रैल की ऐसी ही कुछ महत्त्वपूर्ण घटनाएँ जिन्हे जानकर आपका सामान्य ज्ञान बढ़ेगा। एकत्रित तथ्य ऐसे होंगे जैसे : आज के दिन जन्मे चर्चित व्यक्ति, प्रसिद्ध व्यक्तियों के निधन, युद्ध संधि, किसी देश के आजादी, नई तकनिकी का अविष्कार, सत्ता का बदलना, महत्वपूर्ण राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय दिवस इत्यादि। 8 April Indian World History Today Special Day.
8 अप्रैल की प्रमुख घटनाएँ
1801 – रोमानिया की राजधानी बुखारेस्ट में हुई हिंसा में १२८ यहूदियों की मौत।
1831 – प्रसिद्ध समाज सुधारक राजा राम मोहन राय इग्लैंड पहुंचे।
1857 – प्रथम भारतीय स्वतंत्रता संग्राम (१८५७) के अग्रदूत मंगल पांडे को फांसी दे दी गई।
1894 – प्रसिद्ध बंगला कवि और वंदे मातरम के रचयिता बंकिम चन्द्र चटर्जी का कलकत्ता अब ‘कोलकाता’ में निधन।
1912 – नील नदी में जहाजों के आपसी भिड़ंत के बाद इसमें सवार २०० से अधिक लोगों की डूबकर मौत।
1929 – भारतीय स्वतंत्रता संग्राम के दौरान भगत सिंह और बटुकेश्वर दत्त ने दिल्ली के सेंट्रल असेंबली हॉल में बम फेंका और अपनी गिरफ्तारी दी।
1950 – भारत और पाकिस्तान के बीच लियाकत-नेहरु संधि पर हस्ताक्षर हुआ।
1961 – ब्रिटिश जहाज दारा के फारस की खाड़ी में गिरने से २३६ लोगों की मौत।
1965 – भारत और पाकिस्तान के बीच सीमा युद्ध शुरू, इसे कश्मीर के दूसरे युद्ध के नाम से भी जाना जाता है।
1988 – जनरल वेंग शंग कुन चीन के राष्ट्रपति चुने गए।
2000 – गुटनिरपेक्ष देशों के विदेशमंत्रियों का १३वाँ सम्मेलन कोलंबिया के कार्टिजेना शहर में आरंभ हुआ।
2001 – बाँग्ला देश में हिंदुओं की संपत्ति लौटाने के लिए विधेयक पारित हुआ।
2003 – अमेरिकी सेना ने बगदाद में बंकर भेदी बम बरसाए जिसमें अनेक नागरिकों की मृत्यु हो गई किंतु सद्दाम हुसैन का पता नहीं चला।
2006 – ल्योकशेंको ने तीसरी बार बेलारूस के राष्ट्रपति पद की शपथ ली।
2008 –
आंध्रप्रदेश और कर्नाटक की सरकारों ने सिक्खों को अपने राज्य में अल्पसंख्यक घोषित किया।
ईरान ने अपने यूरेनियम संयंत्र में ६ हजार नए सेंट्रीप्यूज लगाना शुरु किया।
पाकिस्तान के नाभिकिय संयंत्र में गैस स्राव होने से दो लोगों की मृत्यु हो गई।
2013- सूडान के दारफुर में जनजातीय हिंसा में १६३ लोगों की मौत और ५० हजार लोग विस्थापित।
नवीनतम नौकरी
- अर्थशास्त्र के सामान्य ज्ञान के प्रश्न – Economics GK Question Answer – V
- अर्थशास्त्र के सामान्य ज्ञान के प्रश्न – Economics GK Question Answer – IV
- अर्थशास्त्र के सामान्य ज्ञान के प्रश्न – Economics GK Question Answer – III
- अर्थशास्त्र के सामान्य ज्ञान के प्रश्न – Economics GK Question Answer – II
- अर्थशास्त्र के सामान्य ज्ञान के प्रश्न – Economics GK Question Answer
8 अप्रैल को जन्मे व्यक्ति
1892- हेमचंद्र राय चौधरी, इतिहासकार
1924- कुमार गंधर्व, भारतीय शास्त्रीय गायक
1938- कोफी अन्नान, संयुक्त राष्ट्र के ७वें महासचिव
1950- दिनेश कुमार शुक्ल, हिंदी कवि
1883- अल्लु अर्जुन, तेलुगु चलचित्र अभिनेता
8 अप्रैल को हुए निधन
1857- मंगल पांडेय, प्रथम भारतीय स्वतंत्रता संग्राम का पहला सेनानी
1894- बंकिम चंद्र चटोपाध्याय, बाँग्ला साहित्यकार,
1947- हेनरी फोर्ड, अमेरिकी उद्योगपति
2008- शरण रानी, हिंदुस्तानी संगीतज्ञ और सरोद वादिका
2013- मारग्रेट थेचर, ब्रिटेन की प्रधानमंत्री
2015- जयकांतन, भारतीय पत्रकार तथा मशहूर लेखक
8 अप्रैल के अवसर एवं उत्सव
जापान – बुद्ध का जन्मदिन।
विश्व रोमा (रोमानियाई) दिवस।
अप्रैल 2025 के महत्वपूर्ण दिन और तारीखें
| अप्रैल 2025 महत्वपूर्ण दिन | |
| अप्रैल तिथियाँ | अप्रैल माह के महत्वपूर्ण दिनों के नाम |
| 1 अप्रैल | ओडिशा स्थापना दिवस अप्रैल के मूर्ख दिवस अंधत्व निवारण सप्ताह |
| 2 अप्रैल | विश्व आत्मकेंद्रित जागरूकता दिवस |
| 4 अप्रैल | अंतर्राष्ट्रीय खनन जागरूकता दिवस |
| 5 अप्रैल | राष्ट्रीय समुद्री दिवस |
| 7 अप्रैल | विश्व स्वास्थ्य दिवस |
| 10 अप्रैल | विश्व होम्योपैथी दिवस |
| 11 अप्रैल | राष्ट्रीय सुरक्षित मातृत्व दिवस (एनएसएमडी) राष्ट्रीय पालतू पशु दिवस |
| 13 अप्रैल | जलियांवाला बाग हत्याकांड |
| 14 अप्रैल | बी.आर. अम्बेडकर स्मरण दिवस |
| 17 अप्रैल | विश्व हीमोफीलिया दिवस |
| 18 अप्रैल | विश्व धरोहर दिवस |
| 19 अप्रैल | विश्व लीवर दिवस |
| 21 अप्रैल | राष्ट्रीय सिविल सेवा दिवस |
| 22 अप्रैल | विश्व पृथ्वी दिवस |
| 23 अप्रैल | विश्व पुस्तक एवं कॉपीराइट दिवस |
| 24 अप्रैल | राष्ट्रीय पंचायती राज दिवस |
| 25 अप्रैल | विश्व मलेरिया दिवस |
| 26 अप्रैल | विश्व बौद्धिक संपदा दिवस |
| 28 अप्रैल | कार्यस्थल पर सुरक्षा और स्वास्थ्य के लिए विश्व दिवस |
| 29 अप्रैल | अंतर्राष्ट्रीय नृत्य दिवस |
| 30 अप्रैल | विश्व पशु चिकित्सा दिवस |
| 30 अप्रैल | आयुष्मान भारत दिवस |




