पदों की सूची
Last Updated on मार्च 8, 2025 by Sonal
17 मार्च ग्रेगोरी कैलंडर के अनुसार वर्ष का 76वॉ (लीप वर्ष मे 77 वॉ) दिन है। साल मे अभी और 289 दिन बाकी है। आईये जानते हैं 17 मार्च की ऐसी ही कुछ महत्त्वपूर्ण घटनाएँ जिन्हे जानकर आपका सामान्य ज्ञान बढ़ेगा। एकत्रित तथ्य ऐसे होंगे जैसे : आज के दिन जन्मे चर्चित व्यक्ति, प्रसिद्ध व्यक्तियों के निधन, युद्ध संधि, किसी देश के आजादी, नई तकनिकी का अविष्कार, सत्ता का बदलना, महत्वपूर्ण राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय दिवस इत्यादि। 17 March Indian World History Today Special Day
17 मार्च की प्रमुख घटनाएँ
ईसा पूर्व 45 – जूलियस सीजर ने मुंडा की लड़ाई में पोम्पेई के टाइटस लेबिनस को हराया। यह जूलियस सीजर की आखिरी जीत थी।
1769- ईस्ट इंडिया कंपनी ने बंगाल के कपड़ा उद्योग को बर्बाद करने के लिए बुनकरों पर कई तरह के प्रतिबंध लगाए।
1845- लंदन के स्टीफन पेरी ने रबर बैंड का पेटेंट कराया।
1959- तिब्बत में चीनी शासन के खिलाफ विद्रोह शुरू हुआ व दलाईलामा ल्हासा छोड़कर भारत पहुंचे।
1866- आगरा उच्च न्यायालय की स्थापना की गई इसे 1869 मे इलाहाबाद स्थानांतरित किया किया गया।
1963- बाली द्वीप पर ज्वालामुखी फटने से करीब 1900 लोग मारे गए।
1969 – गोल्डा मीर इज़राइल की पहली महिला प्रधान मंत्री बनीं।
1987- आईबीएम ने पीसी-डीओएस 3.3 वर्जन जारी किया।
1987- सुनील गावस्कर ने टेस्ट क्रिकेट से संन्यास लिया।
2010-
भारतीय बॉक्सरों ने कॉमनवेल्थ बॉक्सिंग चैंपियनशिप के सभी छह स्वर्ण पदक जीत लिए। बीजिंग ओलिंपिक के कांस्य विजेता विजेंद्र सिंह के अलावा दिनेश कुमार, परमजीत समोटा, अमनदीप, सुरंजॉय व जय भगवान ने अपने-अपने वर्ग का फाइनल जीता। प्रतियोगिता में सर्वश्रेष्ठ बॉक्सर का अवार्ड विजेंद्र कुमार को मिला, जबकि मेजबान भारत ने सर्वाधिक 36 अंक लेकर टीम चैंपियनशिप भी जीती। गत विजेता इंग्लैड 34 अंक के साथ दूसरे स्थान पर रहा।
देश के सबसे पुराने पारंपरिक खेल कबड्डी को बढावा देते हुए पंजाब सरकार ने अगले महीने कबड्डी विश्वकप का आयोजन करने की घोषणा की।
नवीनतम नौकरी
- अर्थशास्त्र के सामान्य ज्ञान के प्रश्न – Economics GK Question Answer – V
- अर्थशास्त्र के सामान्य ज्ञान के प्रश्न – Economics GK Question Answer – IV
- अर्थशास्त्र के सामान्य ज्ञान के प्रश्न – Economics GK Question Answer – III
- अर्थशास्त्र के सामान्य ज्ञान के प्रश्न – Economics GK Question Answer – II
- अर्थशास्त्र के सामान्य ज्ञान के प्रश्न – Economics GK Question Answer
17 मार्च को जन्मे व्यक्ति
1231 – शिजो, जापान के सम्राट
1473 – जेम्स चतुर्थ, स्कॉटलैंड के राजा
1820 – जीन इंजेलो, अंग्रेजी कवि।
1834 – गोटलिब डेमलर, जर्मन इंजीनियर
1912 मनोहर आइच- एक भारतीय बॉडी बिल्डर थे।(नि 2016)
1926 – सिगफ्राइड लेन्ज़, जर्मन लेखक
1945 – सीआईए के निदेशक माइकल हेडन
1962 कल्पना चावला – एक भारतीय अमरीकी अंतरिक्ष यात्री और अंतरिक्ष शटल मिशन विशेषज्ञ थी(नि 2003)
1990 साइना नेहवाल -भारतीय बैडमिंटन खिलाड़ी हैं।
17 मार्च को हुए निधन
180 – मार्कस ऑरेलियस, रोमन सम्राट
461 या 463 – सेंट पैट्रिक, आयरलैंड के संत।
1040 – हेरोल्ड द हर्फ़ुट, इंग्लैंड के राजा।
1058 – लुलाच, स्कॉटलैंड के राजा
1272 – गो-सागा, जापान के सम्राट
1516 – फ्लोरेंस के राजा जूलियानो डी लोरेंजो डी मेडिसी।
1680 – फ्रांस्वाइस डे ला रोशेफौकॉल्ड, फ्रांसीसी लेखक।
1741 – ज्यां-बैप्टिस्ट रोसु, फ्रांसीसी कवि।
1849 – विलियम द्वितीय, नीदरलैंड के राजा
1882 – विष्णुशास्त्री चिपलूनकर, आधुनिक मराठी गद्य के जनक, लेखक।
1956 – आइरीन जोली-क्यूरी, फ्रांसीसी भौतिक विज्ञानी
1957 – रेमन मैग्सेसे, फिलीपींस के राष्ट्रपति
1977 -सिद्धेश्वरी देवी -प्रसिद्ध हिन्दुस्तानी शास्त्रीय संगीत गायिका थीं।
2019-मनोहर पर्रीकर, गोवा के मुख्यमंत्री
17 मार्च के अवसर एवं उत्सव
सेंट पैट्रिक दिवस – आयरलैंड।
मार्च 2025 के महत्वपूर्ण दिन और तारीखें
मार्च महीने के महत्वपूर्ण राष्ट्रीय और अंतर्राष्ट्रीय दिनों और तारीखों की सूची नीचे दी गई है:
| 1 मार्च | शून्य भेदभाव दिवस विश्व नागरिक सुरक्षा दिवस विश्व प्रशंसा दिवस कर्मचारी प्रशंसा दिवस स्व-चोट जागरूकता दिवस (सेल्फ-हार्म अवेयरनेस डे) |
| 3 मार्च | विश्व वन्यजीव दिवस विश्व श्रवण दिवस |
| 4 मार्च | यौन शोषण के खिलाफ लड़ाई का विश्व दिवस राष्ट्रीय सुरक्षा दिवस राष्ट्रीय व्याकरण दिवस |
| 8 मार्च | अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस यह दिन महिला सशक्तिकरण और महिलाओं के योगदान को मान्यता देने के लिए मनाया जाता है। |
| 10 मार्च | सीआईएसएफ स्थापना दिवस |
| 12 मार्च | मॉरीशस दिवस |
| मार्च का दूसरा बुधवार | धूम्रपान निषेध दिवस |
| 14 मार्च | नदियों के लिए कार्रवाई का अंतर्राष्ट्रीय दिवस पाई दिवस |
| मार्च में दूसरा गुरुवार | विश्व किडनी दिवस |
| 15 मार्च | विश्व उपभोक्ता अधिकार दिवस |
| 16 मार्च | राष्ट्रीय टीकाकरण दिवस |
| 17 मार्च | विश्व नींद दिवस |
| 18 मार्च | आयुध निर्माणी दिवस (भारत) |
| 20 मार्च | विश्व गौरैया दिवस अंतर्राष्ट्रीय प्रसन्नता दिवस विश्व मौखिक स्वास्थ्य दिवस |
| 21 मार्च | नस्लीय भेदभाव के उन्मूलन के लिए अंतर्राष्ट्रीय दिवस विश्व वानिकी दिवस विश्व डाउन सिंड्रोम दिवस विश्व कविता दिवस |
| 22 मार्च | विश्व जल दिवस बिहार दिवस |
| 23 मार्च | विश्व मौसम विज्ञान दिवस शहीद दिवस |
| 24 मार्च | विश्व क्षय रोग दिवस |
| 25 मार्च | अजन्मे बच्चे का अंतर्राष्ट्रीय दिवस हिरासत में रखे गए एवं लापता सदस्यों के लिए एकजुटता का अंतर्राष्ट्रीय दिवस |
| 26 मार्च | मिर्गी जागरूकता दिवस (पर्पल डे) |
| 27 मार्च | विश्व रंगमंच दिवस |
| 29 मार्च | विश्व पियानो दिवस |
| 30 मार्च | राजस्थान दिवस |
| 31 मार्च | एफिल टावर दिवस |




